
👁 0 views Views
हापुड़: सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की मेरठ रोड पर मंगलवार की सुबह एक पेड़ सड़क के बीचो-बीच गिर गया। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने यातायात संभाला और पेड़ को कटवाकर सड़क किनारे कराया।
मामला मंगलवार का है जब देहात क्षेत्र की मेरठ रोड पर खड़ा एक पेड़ अचानक गिर गया। गनीमत रही इस दौरान किसी को चोट नहीं आई. पेड़ गिरने के कारण एक तरफ का यातायात बाधित हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के पश्चात पेड़ को हटवाया और जाम खुलवाया।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926




























