
डेढ़ करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें व नालियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद डेढ़ करोड़ की लागत से क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में सड़क और नालियों का निर्माण करेगी। निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही बोर्ड बैठक होगी जिसमें निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
हापुड़ के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में 19.84 लाख रुपये से कई गलियों की नाली व इंटरलाकिंग सड़क, 31.11 लाख से दस्तोई रोड मोहल्ला आदर्श नगर की गली नंबर पांच की सहायक गलियां, 23.89 लाख से मोहल्ला करीमपुरा के पास अनीशा नगर नई बस्ती की गलियों में नाली व इंटरलाकिंग सड़क, 39.02 लाख से मोती कालोनी में नाली व सड़क का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा 18.71 लाख से मोहल्ला पीरबाउद्दीन में नाली व आरसीसी सड़क बनेगी। इसके अलावा 38.60 लाख से चमरी फाटक के पास पानी की टंकी से लेकर सड़क के दायीं ओर मोदीनगर रोड के पास मोड़ तक, मोदीनगर रोड पर बांयी ओर सुभाष डक के पास से सागर प्रापर्टीज के पास तक और लाख से मोदीनगर रोड पर बांयी ओर यामीन के घर के पास से हर्ष विहार मोड़ तक नाले का निर्माण कराया जाएगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























