
ग्राम प्रधान के पुत्र की पिटाई के मामले में चार पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव उदय रामपुर नगला में रविवार को हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान राजकुमार नागर ने बताया कि रविवार को वह पानी की निकासी के लिए गांव में ही पाइपलाइन लगा रहे थे। तभी गांव के रहने वाले मनोज, सतीश, गौरव और अमित ने एक राय होकर ग्राम प्रधान के पुत्र प्रिंस नागर पर हमला कर दिया जिससे उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विनीत ने किसी तरह प्रिंस की जान बचाई। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



























