
जनपद हापुड़ के 16 गांव अब जीडीए में नहीं होंगे शामिल, एचपीडीए ने दी आपत्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है जिसमें जनपद हापुड़ के 16 गांव को जीडीए में शामिल करने का प्रस्ताव था। गाजियाबाद के मसूरी से सटे 16 गांव फिलहाल एचपीडीए क्षेत्र में आते हैं जिन्हें जीडीए की सीमा में शामिल करने की मांग उठ रही है। जीडीए ने 16 गांव को अपने अधिकार में लेने का प्रस्ताव भी बना लिया और बोर्ड बैठक में रखने की तैयारी कर ली लेकिन एचपीडीए ने इसे खारिज कर दिया है। एचपीडीए के उपाध्यक्ष डॉ नितिन गॉड ने बताया कि हम लगातार क्षेत्र का विकास करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा प्राधिकरण छोटा है। जीडीए के प्रस्ताव खारिज करते हुए हमने आपत्ति दर्ज करा दी है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























