
पशुओं को चारा न मिलने पर गढ़मुक्तेश्वर में हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तहसील गढ़मुक्तेश्वर के बाढ़ प्रभावित गांवों में मवेशियों के चारा समस्या का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। नया बाँस के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील गढ़ कार्यालय पर प्रदर्शन कर मवेशियों के लिए चारे की मांग की।
नयाबास गांव के सैकड़ों गमीण, जिनमें महिलाए व पुरुष शामिल थे, तहसील गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे और दफ्तर पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण पशुओं के लिए चारे की मांग कर रहे थे। ग्रामीणो का आरोप था कि मवेशियो के लिए चारा वितरण में भेदभाव बरता जा रहा है।
तहसील गढ़मुक्तेश्वर के अफसरों व कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। विश्वास दिलाया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में बिना भेदभाव के सभी की मदद की जाएगी।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926



























