
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवापुर में बारिश के कारण एक मकान की दीवार भरभराकर नीचे आ गिरी। इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पास में ही काम कर रहा है एक व्यक्ति मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामला सोमवार की सुबह का है जब गांव बलवापुर में बारिश के कारण एक मकान की दीवार कमजोर हो गई। जर्जर दीवार अचानक भरभराकर नीचे आ गिरी। इस दौरान मलबे की चपेट में आकर पास में काम कर रहा एक व्यक्ति घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान आसपास मौजूद ग्रामीण भी एकत्र हुए जिन्होंने कड़ी मशक्कत के पश्चात ग्रामीणों को निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































