
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित सेठ तुलाराम की धर्मशाला में रविवार को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। रॉबिन हुड आर्मी हापुड़ और देवनंदिनी अस्पताल हापुड़ ने मिलकर संयुक्त रूप से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इससे पहले भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान महादान है… रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसे में लोग ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचे जहां उन्होंने रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

























