
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में थाना परिसर में सरस्वती ज्ञान मंदिर, केंद्रीय विद्यालय की छोटी-छोटी बच्चियों ने थाना अध्यक्ष बाबूगढ़ व समस्त पुलिस स्टाफ को राखियां बांधी। इस दौरान बच्चों ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर, त्यौहार को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारी अपने घर नहीं जा पाते। ऐसे में उन्होंने बाबूगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह व समस्त स्टाफ को रक्षाबंधन के पर्व पर रक्षा का सूत्र बांधा और मिठाई खिलाई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने भी बहनों की रक्षा का वादा किया।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601

























