
गौसेवा व गौ संरक्षण के लिए लोग आगे आए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अरुण गोविल ने रविवार को हापुड़ की श्री पंचायती गौशाला में गौमाता का पूजन किया और कहा कि गौवंश ग्रामीण अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है। इसके अतिरिक्त सांसद ने अल्लीपुर शाखा में सरिता सुरेश कंचुआ खाद उत्पादन केंद्र का भी उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सांसद अरुण गोविल ने कहा कि कंचुआ खाद उत्पादन जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और लोगों को गौ सेवा व गौ संरक्षण के लिए आगे आकर कार्य करना चाहिए।
इस मौके पर भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन मालती भारती, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता व अशोक बबली तथा अमित शर्मा व गौशाला के पदाधिकारी उपस्थित थे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

























