
क्रीडा भारती का रक्षा बंधन पर्व
हापुड सीमन (ehapurnews.com): रक्षाबंधन पर्व पर कीड़ा भारती के मेरठ प्रांत संगठन मंत्री उमेश कुमार ने रक्षाबंधन पर्व के बारे में उदाहरण देते हुए समझाया कि राजा बलि के यज्ञ के कारण जब इंद्र का आसन डोलने लगा तब भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया और राजा बलि से तीन पग भूमि दान में मांगी। बलि ने दान देने का वचन दिया जिसके बाद वामन रूपी विष्णु ने विराट रूप धारण करके तीनों लोकों को नाप लिया। इसके बाद विष्णु ने बलि को पाताल लोक का राजा बना दिया और लक्ष्मी जी ने राजा बलि को राखी बांधकर उन्हें अपना भाई बनाया और उनसे अपने पति को वापस ले जाने का वचन लिया। इस प्रकार राजा बलि को वचनबद्ध करने के लिए भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया था। “येन बद्धो बलि राजा: दानवेन्द्रो महाबला: तेन त्वाम प्रतिबद्धनामि: रक्षे मां चल मां चल:।।” तभी से यह सूक्ति प्रचलन में आई और तभी से रक्षा सूत्र बांधने की परंपरा प्रारंभ हुई।। मेरठ प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी बहनों से रक्षा सूत्र बनवाकर बहनों की रक्षा करने का प्रण लिया। जिला अध्यक्ष वंदना सिंगल ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है यह पर्व हमें आपसी संबंधों में विश्वास प्रेम और त्याग की भावना को जागृत करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव सुनीता स्वामी ने किया। इस अवसर पर जिला संरक्षक बृजेश गर्ग, जिला मंत्री मनप्रीत खैरा, नीलम गुप्ता, अंजलि गर्ग, प्रवीण कुमार, समृद्धि सिद्धि, ज्योति, राजेश, मनोज, संतोष अग्रवाल, देविका मित्तल, भानवी, कुमकुम, ईश्वरी, आयुषी गर्ग, आकांक्षा, विजय त्यागी, मुकेश, सुभाष चंद्र, निशांत, शशि शर्मा, हिमांशु गर्ग, मोहित कुमार, अनोखा सिंह और राजेश आदि उपस्थित रहे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























