
महिलाओं के सशक्तिकरण में हापुड़ विधायक का एक और कदम
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ विधान सभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण इलाकों के विकास हेतु लोगों की मदद हेतु सदैव अग्रणी काम करने वाले हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती का रक्षाबंधन के दिन एक और मानवीय चेहरा दिखाई दिया, जब उन्होंने नारी सशक्तिकरण को बल देते हुए बालिकाओं को साइकिलें तथा महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट की।
रक्षाबंधन पर्व पर हापुड़ क्षेत्र के कुछ बालिकाएं, महिलाएं राखी बांधने के लिए विधायक विजयपाल आढ़ती के आवास पर पहुंची और उन्होंने विधायक को रक्षा सूत्र बांध कर नारी समाज की सुरक्षा का वचन लिया। विधायक ने महसूस किया कि बालिकों को साइकिल तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सिलाई मशीन की जरूरत हैं। विधायक ने बीस बालिकाओं को साइकिल तथा बीस महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट की।
साइकिलें व सिलाई मशीने पाकर छात्राओं व महिलाओं के चेहरे खिल उठें और उन्होंने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। हापुड़ के भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती ने विश्वास व्यक्त किया है कि साइकिल से छात्राओं को आने-जाने में समय व पैसे की बचत होगी और सिलाई मशीन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायक होगी। उत्तर प्रदेश मे डबल इंजन की सरकार का महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु यह एक अहम कदम है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























