
लाखों रुपए हड़पने के मामले में मां-बेटों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने कस्बा बाबूगढ़ छावनी निवासी सागर त्यागी की तहरीर के आधार पर जमीन दिलाने का झांसा देकर 45.80 लाख रुपए हड़पने के मामले में एसपी के आदेश पर मां और उसके तीन पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सागर त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने आसपास के क्षेत्र में कृषि भूमि खरीदने के लिए चार प्रॉपर्टी डीलरों से संपर्क किया। 10 जून को डीलरों ने राज सिंह उर्फ रिंकू, ऋतिक, प्रियांशु और राजेश्वरी से मुलाकात कराई थी। इसके बाद जमीन का सौदा तय हुआ और धीरे-धीरे 45.80 लाख रुपए ऐंठ लिए जिस दिन बैनामा कराने का समय आया तो आरोपी बैनामा कराने नहीं पहुंचे। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने एसपी से मामले में गुहार लगाई। इसके बाद एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695


























