
हापुड़ स्टेशन का सौंदर्यीकरण दिसम्बर तक पूरा होगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन के सौंदर्याकरण व जीर्णोद्धार का कार्य चालू वर्ष में दिसम्बर माह तक पूर्ण होने के आसार है।
रेलवे के नार्दन रेलवे के प्रमुख मुख्य अभियंता ब्रजभूषण सिंह तोमर ने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों को गुणवक्ता के साथ समय से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। अफसरों ने आश्वासन दिया कि दिसंबर तक यह कार्य पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
गुरुवार को रेलवे के प्रमुख मुख्य अभियंता व्रजभूषण सिंह तोमर यहां रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर चल रहे जीर्णोद्वार के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने टिकट काउंट, रेलवे स्टेशन के लिए बनाए जा रहे मुख्य मार्ग, प्लेटफार्मों पर चल रहा निर्माण कार्य समेत अनेक कार्यों का निरीक्षण किया।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पूरा प्रयास किया जा रहा है कि दिसंबर 2025 तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि नए टिकट काउंटर का कार्य तेजी से चल रहा है, उम्मीद है कि इस माह के अंत तक इसे चालू करा दिया जाए। रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार, सड़क निर्माण समेत अनेक कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
प्रमुख मुख्य अभियंता बजभूषण सिंह तोमर ने रेलवे के अधिकरियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द समय पर कार्य को पूरा किया जाए। इसके साथ ही गुणवक्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838
























