
दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी की दो और फर्मों के उर्वरक लाइसेंस होंगे बर्खास्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी लगातार सवालों में घिरती जा रही है। दुर्गा ट्रेडर्स की दो फर्मों के लाइसेंस बर्खास्त करने के साथ ही फर्टिलाइजर आईडी समाप्त करने के लिए अधिकारियों ने केंद्र सरकार को पत्र भेजा है। अब शेष दो फर्मो के लाइसेंस भी बर्खास्त करने की प्रक्रिया की जा रही है जिससे दुर्गा ट्रेडर्स की चारों फर्म उर्वरक का कारोबार नहीं कर सकेंगी। यह एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखी जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि पिछले दिनों कार्रवाई के दौरान चेतन प्रकाश एंड कंपनी, साईं ट्रेडिंग कंपनी को नोटिस जारी किया गया। इनके द्वारा भी जवाब नहीं दिया गया। अब लाइसेंस बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके उपरांत फर्टिलाइजर आईडी को खत्म करने को भी पत्राचार किया जाएगा जिसके उपरांत दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी की कोई भी फर्म उर्वरक का कारोबार नहीं कर सकेगी।
ज्ञात हो कि एक बड़ी फर्टिलाइजर कंपनी की शिकायत पर कृषि अधिकारियों ने दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी में छाप मारा था। कार्रवाई के दौरान दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी (प्राइवेट होलसेलर) और दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी (प्राइवेट रिटेलर) से फर्टिलाइजर बिक्री में अनियमितता पाई गई। इसके चलते उनके लाइसेंस बर्खास्त कर दिए गए थे। चेतन प्रकाश एंड कंपनी और साईं ट्रेडिंग कंपनी के लाइसेंस निलंबित किए गए थे। इन फर्मों को 15 दिन का कारण बताओं नोटिस जारी किया गया लेकिन अभी तक उत्तर नहीं मिला है। 9 अगस्त तक जवाब दाखिल कराया जाना था। नोटिस का उत्तर भी नहीं देने को प्रशासन ने अनुशासनहीनता व मनमानी माना। इसके साथ कानून के तहत जिला प्रशासन को अब कड़ी कार्रवाई करने का अधिकार मिल गया है। इन फर्मो के फर्टिलाइजर संबंधी लाइसेंस बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























