
जन चौपाल में गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम पंचायत भगवती उर्फ लिसडी में जल भराव का गूंजा मुद्दा
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने विकासखंड गढ़मुक्तेश्वर की ग्राम पंचायत भगवती उर्फ लिसडी में जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याओ को सुना।ग्रामीणो ने कब्रिस्तान के लिए जमीन उपलब्ध कराने, नाली, गलियों में जल भराव ,पेंशन, कृषि सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलना, पेंशन आदि समस्याएं उठाई।जिला अधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्याओ के निस्तारण हेतु जल्द से जल्द कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने गांव वालों से गांव की विभिन्न समस्याओं जैसे खेल का मैदान की जानकारी ली गई। जन चौपाल में अजहरुद्दीन के द्वारा बताया गया कि उनकी गली में बिजली के नंगे तार यूं ही लटके हुए हैं जिसके कारण बरसात में पेड़ों पर करंट उतरने का डर बना रहता है इस पर जिला अधिकारी ने वहां के अभियंता को समस्या का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।जन चौपाल में एक समस्या माटी कला के तहत पट्टा उपलब्ध कराने की मांग की गई जिस पर जिलाधिकारी ने पट्टा नंबर 72 की जांच कर माटी कला के तहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए l
जन चौपाल में महिला अर्चना के द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि उसके पति की मृत्यु होने के बाद किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है।इस पर जिलाधिकारी ने उसको आश्वासन दिया कि किसान सम्मान निधि का लाभ अवश्य दिया जाएगा तथा साथ ही उसके बच्चों को स्कॉलरशिप योजना के तहत भी लाभान्वित किया जाएगा l जिलाधिकारी ने जन चौपाल में कालू पुत्र लकी को जिसकी आर्थिक आय कम होने के कारण पढ़ाई में सहायता के लिए एक स्मार्टफोन उपलब्ध करने को कहा जिससे लकी को पढ़ाई में सहायता उपलब्ध हो सके। जन चौपाल में प्रियंका पुत्री ओमपाल को स्वयं सहायता समूह के द्वारा प्रशिक्षण देने तथा उसके स्वयं के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया । जन चौपाल के अंत में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से ऐसे परिवारों की सूची उपलब्ध कराने को कहा जिनके माता या पिता या दोनों कोरोना काल के दौरान जिनकी मृत्यु हुई है जिससे उनके परिवारों को स्कॉलरशिप योजना का लाभ दिलाया जा सके।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

































