
हापुड़, सीमन/प्रजवल शर्मा (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर रामलीला समिति 2025 के अध्यक्ष के रूप में सर्व समाज की सम्मति से निर्विरोध रूपेश पंडित को अध्यक्ष पद का दायित्व सोपा गया। गुरुवार 7 अगस्त को गढ़मुक्तेश्वर के अति प्राचीन पौराणिक श्री पंचायती मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गढ़मुक्तेश्वर के सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बैठक में पिछले वर्ष की रामलीला समिति के पदाधिकारीयो से रामलीला का हिसाब मांगा गया और दो दिन पूर्व गुप्त तरीके से हुई बैठक में बिना समाज के सहमति से बने अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा सौपा।
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। फिर चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें सर्वसम्मति से समाजसेवी रूपेश पंडित को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में रामलीला के पूर्व अध्यक्ष गब्बर चेयरमैन, वरिष्ठ समाजसेवी मदनपाल चौधरी, रामलीला समिति के पूर्व महामंत्री विष्णु दत्त नागर, गंगा सभा आरती समिति के संचालक कपिल नागर, धनवंत जैन, सौरभ कुमार जैन, नितिन जैन, आशीष गर्ग, लोकेश गर्ग, सभासद विनय यादव, मूलित त्यागी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























