
गोवा में आयोजित राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ में एकलव्य सिंह सहारा ने लिया हिस्सा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):ओबीसी समाज की राष्ट्रीय महासंग बैठक में उत्तर प्रदेश की गरिमामयी सहभागिता। गोवा में आयोजित राष्ट्रीय महासंग – ओबीसी समाज की ऐतिहासिक एवं विचारोत्तेजक बैठक में देशभर से समाज के प्रमुख सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (गोवा) तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।
उत्तर प्रदेश से युवा प्रदेश अध्यक्ष – रामगढ़िया एवं विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने इस मंच पर सहभागिता की और समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए मंच साझा किया। यह उत्तर प्रदेश के ओबीसी समाज की सक्रिय भूमिका और सम्मान का परिचायक रहा।
अपने संबोधन में श्री एकलव्य सिंह सहारा ने कहा:
“सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए सभी राजनीतिक दल ओबीसी शब्द का उपयोग करते हैं, परंतु उनके वास्तविक अधिकारों की रक्षा और लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता।”
उन्होंने ओल्ड पेंशन स्कीम की पुनर्बहाली, अग्निवीर योजना को समाप्त करने, तथा ओबीसी वर्ग को एट्रोसिटी एक्ट के दायरे में शामिल करने की मांग की — जिससे समाज के बुजुर्गों और युवाओं दोनों का मनोबल बढ़े और उन्हें न्यायपूर्ण संरचना प्राप्त हो सके।
बैठक में सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और ओबीसी समाज के अधिकारों, प्रतिनिधित्व तथा समान अवसरों को सुनिश्चित करने हेतु ठोस रणनीति तैयार की गई।
यह सहभागिता उत्तर प्रदेश की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
“सशक्त समाज, समान भागीदारी” के संकल्प के साथ यह आंदोलन निरंतर आगे बढ़ेगा।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695



























