
चोरी करने पर मिली दो साल की कैद
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा घर में चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया।
वर्ष 2023 में अभियुक्त सुमित द्वारा घर में चोरी करने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 221/2023 धारा 380 भादवि थाना हापुड देहात पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर 02 वर्ष का साधारण कारावास एवं 1,000/- रुपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी सुमित पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम अहमदपुरी थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838






























