
हापुड़: महेशपुरी में बिजली का खम्भा एक ओर झुका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मोहल्ला महेशपुरी में बिजली का एक खंभा एक ओर झुकता जा रहा है जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। क्षेत्र वासियों ने बिजली के एक ओर झुके खंभे को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। बिजली के खंभे पर लटके तार भी झुकते जा रहे हैं। राहगीरों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि महेशपुरी में बिजली का एक खंभा लगा हुआ है जो धीरे-धीरे एक ओर झुकता जा रहा है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। राहगीरों के साथ-साथ क्षेत्र वासियों पर भी हादसे की तलवार लटकी हुई है जिन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इस खंभे को दुरुस्त किया जाए। हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के बराबर वाली गली में महेशपुरी मोहल्ले की यह तस्वीर बेहद चिंताजनक है।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854






























