
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला चाहकमाल की एक गली से गुजरना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। हापुड़ के वार्ड नंबर 36 की यह तस्वीर है जिसमें सड़क के बीच से गुजर रही नाली की वजह से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं जिन्होंने संबंधित विभाग से मामले में स्थाई समाधान की मांग की है। इस गली में नाली बीच से होकर गुजर रही है जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मामले का स्थाई समाधान निकालने की मांग की है। जगह-जगह से सड़क भी जर्जर अवस्था में है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























