
यूपी के निर्यातक जिलों में शामिल हुआ हापुड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के उद्यमियों ने वर्ष 2024-25 में 1606 हजार करोड़ का निर्यात करके हापुड़ को सूबे के उन जिलों में शामिल करा दिया है, जो निर्यात के लिए एक अलग ही पहचान रखते हैं और शीर्ष 15 जनपदों में हापुड़ का 14 वां स्थान है।
वित्त वर्ष 2024-25 में उत्तर प्रदेश ने निर्यात के दम पर मजबूत औद्योगिक स्थिति का प्रदर्शन किया है। प्रदेश के शीर्ष 10 निर्यातक जिलों ने अपने पारंपरिक कौशल को बनाए रखा है।
गौतम बुद्ध नगर यूपी का निर्यात पावरहाउस बना हुआ है, जिसमें इलेक्ट्रानिक्स, साफ्टवेयर सेवाओं और रेडीमेड कपड़ों जैसे क्षेत्रों का मुख्य हिस्सा है। ऑटो कंपोनेंट्स, एफएमसीजी उत्पाद और फार्मा में मजबूत स्थिति के दम पर गाजियाबाद दूसरे स्थान पर है। कानपुर और मुरादाबाद क्रमशः चमड़े और धातु हस्तशिल्प में अपनी पकड़ बनाए हैं।
चमड़ा और टेक्सटाइल हब कानपुर ने निर्यात में 16% की वृद्धि दर्ज की है। फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि लगातार होते औद्योगिक विकास, इंटीग्रेटेड क्लस्टर, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के दम पर अगले एक वर्ष में यूपी में निर्यात दो लाख करोड़ के पार हो जाएगा। ऑर्गनाइजेशन के यूपी प्रमुख आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रोथ के मामले में छोटे जिलों ने अप्रत्याशित प्रदर्शन किया है। भदोही, उन्नाव, अमरोहा, संभल जैसे जिलों में निर्यात तेजी से बढ़ा है। हापुड़ से तैयार फर्नीचर, तथा पेपर कोन आदि उत्पादों का निर्यात हो रहा है।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483





























