
बाबूगढ़: हंगामा करने के मामले में 50 पर मुकदमा दर्ज, वीडियो से होगी पहचान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने मुदाफरा चौकी पर सोमवार को ग्रामीणों द्वारा हुए हंगामे और जाम लगाने के मामले में 50 अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। मुदाफरा चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक संदीप व्यक्ति गांव में घूम रहा है। इसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को चौकी ले आए। संदिग्ध मानसिक रोगी प्रतीत हो रहा था। काफी पूछने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान की। इसी बीच चौकी पर भीड़ बढ़ने लगी। उसके बाद पुलिस ने संदिग्ध को बाबूगढ़ थाने भेज दिया। इसके बाद 40-50 लोग चौकी पर एकत्र हुए जिन्होंने संदिग्ध से खुद पूछताछ करने के लिए उसे वापस बुलाने का दबाव बनाया। इस दौरान गांव वालों ने चौकी के सामने नारेबाजी करते हुए किठोर रोड पर जाम लगा दिया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। सूचना पर तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और हालातों को काबू में किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 50 अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है जिनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























