
एसडीएम के कार्य क्षेत्रों में बदलाव, श्रीराम बने गढ़ के एसडीएम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने मंगलवार की शाम को एसडीएम कार्य क्षेत्रों में बदलाव किए हैं। तीन दिन पहले स्थानांतरण होकर आए श्री राम यादव को एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर, एसडीएम न्यायिक धौलाना रेनू एसडीएम धौलाना, एसडीएम गढ़ रहे अंकित कुमार को एसडीएम न्यायिक हापुड़, डिप्टी कलेक्टर के साथ-साथ अपर उपजिलाधिकारी हापुड़ का अतिरिक्त प्रभार, एसडीएम धौलाना रहे शुभम श्रीवास्तव को डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट, एसडीएम न्यायिक हापुड़ मनोज कुमार को एसडीएम गढ़ व डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम न्यायिक गढ़ रमेश चंद पांडेय को एसडीएम न्यायिक धौलाना व डिप्टी कलेक्टर बनाया है।
गाड़ी में लगवाएं धांसू व दमदार ऑडियो सिस्टम: 7417116804
























