
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस की बुधवार की तड़के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमे पुलिस ने 25 हजार इनामी एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक शातिर बदमाश घायल हो गया जिसे घायलअवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त होंडा सिटी कार बरामद हुई है। प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम आमिर पुत्र सलीम उर्फ नवाब निवासी कस्बा व थाना फलावदा जनपद मेरठ बताया है। गिरफ्तार बदमाश का एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है।गिरफ्तार बदमाश आमिर उपरोक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना गढ़मुक्तेश्वर के मु0अ0सं0 275/25 धारा 109, 3(5)बीएनएस, 3/5क/8 सीएस एक्ट, 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में वांछित/फरार रहा था, जिस पर 25,000/- रुपये का पुरुस्कार घोषित था। गिरफ्तार बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों/थानों से की जा रही है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।























