
सैन्य कर्मियों की शिकायतें सुनने हेतु कमेटी गठित
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):शासन के निर्देश पर सेवारत व सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के उत्पीड़न व शिकायतों का समयबद्ध निराकरण एवं अनुश्रवण सुनिश्चित किये जाने हेतु जनपद हापुड़ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति का गठन किया गया है।कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक- सदस्य,जिलाधिकारी द्वारा नामित कोई अन्य अधिकारी- सदस्य(अपर जिलाधिकारी),स्थानीय सैन्य अधिकारी-सदस्य,जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी-सचिव होंगे।
जिलाधिकारी द्वारा जिला सैनिक बन्धु की बैठक दिनांकः- 13 अगस्त 2025 दोपहर 01. 30 बजे (1330 बजे) कलक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई है।
जनपद हापुड़ के सेवारत / सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के उत्पीड़न / शिकायतों का प्रार्थना-पत्र दो प्रतियों 11 अगस्त 2025 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा कराने का कष्ट करें।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























