
हापुड़: डीएम ने पुरानी कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण, जर्जर भवनों को गिराने के आदेश
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचे जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय ने परिसर का औचक निरीक्षण किया और उपजिलाधिकारी सदर ईला प्रकाश को 133 का नोटिस देकर जर्जर इमारत को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जर्जर भवनों को नोटिस देकर तुरंत ध्वस्त किया जाए जिससे होने वाले हादसों को समय पर रोका जा सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी हापुड़ जितेंद्र शर्मा व अन्य अधिकारी, पुलिस बल मौजूद रहा।
जिलाधिकारी हापुड़ के निरीक्षण का दौर लगातार जारी है जो कि मंगलवार को हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्रों के लिए कक्ष की जरूरत है। ऐसे में समिति के कक्षों में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने स्कूल में पठन-पाठन के साथ-साथ भवन का जायजा लिया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज को बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शिफ्ट किया जाएगा। डीएम ने उप जिलाधिकारी हापुड़ को जर्जर भवन चिन्हित कर 133 में ध्वस्त करने के निर्देश दिए।
गाड़ी में लगवाएं धांसू व दमदार ऑडियो सिस्टम: 7417116804



























