
7 सितम्बर को जैन रथयात्रा तथा 8 सितम्बर को विराट कवि सम्मेलन होगा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): दिगम्बर जैन समाज की एक साधारण बैठक आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर समाज के अध्यक्ष अनिल जैन की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि 7 सितम्बर रविवार को नगर मे भव्य जैन रथयात्रा निकाली जायेगी और 8 सितम्बर सोमवार को रात्रि गढ़ रोड पर मनोहर हैरिटेज मे विराट कवि सम्मेलन आयोजित होगा। महामंत्री अशोक जैन ने बताया कि दशलक्षण पर्युषण महापर्व पर आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे प्रातःकाल शान्तिधारा, विधान पूजा तथा सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगें।विधान पाठ, संगीत की टोली बुक कर दी गई है। मंत्री आकाश जैन ने बताया कि रथयात्रा के लिए सभी बैंड-बाजे बुक कर दिये गये हैं।संरक्षक सदस्य सुधीर जैन तथा चेयरमैन राजेश जैन को कवि सम्मेलन का संयोजक बनाया गया है। सुधीर जैन टप्पू ने कहा कि आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज का चातुर्मास चल रहा है जैन समाज के लोग अधिक से अधिक उनके कार्यक्रमो मे पहुंच कर धर्म लाभ प्राप्त करे। दशलक्षण महापर्व पर जैन मन्दिर मे लाइट की व्यवस्था कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन को सौपी गयी।पक्षी औषधालय का वार्षिक हिसाब पक्षी औषधालय समिति के कोषाध्यक्ष अर्चित जैन ने प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। उपाध्यक्ष पुलकित जैन, सुनील जैन, सुधीर जैन टपिया, प्रदीप जैन, सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, तुषार जैन,राजीव जैन, विनीत जैन, अर्चित जैन, सक्षम जैन, हर्षित जैन, हिमांशु जैन, संदीप जैन आदि उपस्थित थे।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244























