
कूड़ा बीनने वाले को चोर समझ कर पीटा, पुलिस ने छुड़ाया, गुस्साए लोगों ने थाने पर किया हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सबली में भीड़ ने कूड़ा बीनने वाले एक दिव्यांग व्यक्ति को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को छुड़ाया। इसी बीच भीड़ थाने पहुंच गई जिसने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को थाने से खदेड़ा और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आपको बता दें कि अफवाह फैलाने वालों पर शासन पूरी तरह सख्त है लेकिन इसके बावजूद भी अफवाहों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। अब कूड़ा बीनने वाले एक व्यक्ति को क्षेत्रवासियों ने संदिग्ध माना और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह ग्रामीणों के चुंगल से पीड़ित को बचाया। इसी बीच लोगों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और बेवजह किसी निर्दोष के साथ गलत व्यवहार ना करें। कानून हाथ में ना लें अन्यथा कार्रवाई होगी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























