
गढ़: सरकारी जमीन पर अवैध रूप से काटे गए पट्टे निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में 34 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से काटे गए पट्टों को निरस्त कर दिया गया है। इस जमीन को खोल की जमीन में दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व वीरेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि 1980 में गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में गाटा संख्या 613 की करीब 34 बीघा खोले की जमीन पर 7 लोगों को पट्टे आवंटित किए गए थे। वर्ष 1986 में एडीएम वित्त एवं राजस्व गाजियाबाद द्वारा नियमों के विपरीत किए गए इन पट्टों को निरस्त कर दिया गया था। बावजूद पट्टा धारकों ने कब्जा बनाए रखा। एक पट्टा धारक ने इस ज़मीन को विक्रय भी कर दिया था। ग्राम पंचायत की ओर से केस की पैरवी की गई जिसके छह माह बाद चकबंदी अधिकारी द्वितीय संजय वरुण के समक्ष मामला आया। इसके बाद सभी को नोटिस भेज कर पक्ष रखने को कहा गया। सुनवाई के बाद 34 बीघा जमीन पर कटे पट्टों को निरस्त किया गया।
गाड़ी में लगवाएं धांसू व दमदार ऑडियो सिस्टम: 7417116804






























