
👁 0 views Views
किसान के खाते में साइबर ठगों ने लगाई सेंध, पांच लाख निकाले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी किसान प्रणाम सिंह के बैंक खाते से पांच लाख रुपए निकालने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि जब उन्हें रुपयों की आवश्यकता पड़ी तो वह बैंक पहुंचे और रुपए निकालने के लिए फॉर्म भरा। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने खाते में रुपए न होने की बात कही। उन्होंने जानकारी की तो मालूम हुआ कि खाते से साइबर ठगों ने ₹पांच लाख रुपए निकाल लिए हैं। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























