
नगर पालिका का किराए की गाड़ी पर 35 हजार हर माह खर्च
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ प्रशासनिक व्यवस्था व राजस्व वसूली के नाम पर हर महीने एक किराए की गाड़ी पर 35 हजार रुपए खर्च कर रही है। बोलेरो नाम की यह गाड़ी नगर पालिका हापुड़ को किराए पर मुंजाल एन्टर-प्राइजेज हापुड़ ने उपलब्ध कराई है।
खास बात यह है कि नगर पालिका हापुड़ ने वाहन संख्या और किस अधिकारी द्वारा किराए के वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा है, को उजागर नहीं किया है। वाहन को किराए पर लेने से पहले टैक्सी के रूप में परिवहन कार्यालय में पंजीकरण जरूरी है और इसके साथ फिटनेस सर्टीफिकेट भी जरूरी है। अब तो नगर पालिका ने किराए पर वाहन लेने की अवधि को 30 जून 2026 तक बढ़ा दी है।
नगर उपभोक्ता संघ हापुड़ के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने उक्त प्रकरण में जांच की मांग की है। उन्होंने इस सम्बंध में एक पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को विस्तृत से लिखा है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























