
पिलखुवा: ट्रेन की चपेट में आकर 26 वर्षीय युवक की मौत
हापुड़, सीमन /रियाज़ अहमद(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। शुक्रवार की रात रामलीला मैदान के पास स्थित रेलवे फाटक के पास 26 वर्षीय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय शिवम पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला पुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। जवान बेटी की मौत से परिजनों में मातम छा गया।
शुक्रवार की रात को शिवम पुत्र ओमप्रकाश रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

































