
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को मेडिकल स्टोर में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला गुरुवर का है जब 16 साल की किशोरी कॉलेज गई थी। कॉलेज से लौट के बाद छात्रा उदास होकर कमरे में चली गई। जब उसकी मां ने गुमसुम होने का कारण पूछा तो छात्रा ने बताया कि कॉलेज से लौटते समय गांव के सलमान ने पकड़कर जबरन उसे मेडिकल स्टोर में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष आरोपी के घर पहुंचा और शिकायत की तो वहां मौजूद मोहम्मद कामिल, जीशान और यूसुफ ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























