
गढ़: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और मामले की जांच शुरू की। बता दें कि पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244


























