
30 फीट ऊंची टंकी पर चढ़कर एक हाथ छोड़कर ग्रिल पर लटकने वाले ने मांगी माफी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मानक चौक पर स्थित करीब 30 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर एक युवक ने नासमझी का परिचय देते हुए ग्रिल पर एक हाथ से लटक कर स्टंट किया और रील बनाई। साथ ही अन्य लोगों को भी युवक ने चैलेंज किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। अब रील बनाने वाले युवक ने शासन-प्रशासन से मामले में गलती मानी है। इसी के साथ भविष्य में ऐसा न करने की बात कही है जिसने इस वीडियो को भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें एक नौजवान व्यायाम करता हुआ दिख रहा था और उसने रील बनाने के लिए पानी की 30 फीट ऊँची टंकी पर चढ़कर एक हाथ छोड़कर ग्रिल पर लटक कर स्टंट किया। बताया जा रहा है कि युवक को पिछले दो महीने से रील बनाने का शौक लगा है। यह वीडियो दो हफ्ते पुराना बताया जा रहा है जो कि अब वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने गलती मानी और इस वीडियो को डिलीट कर दिया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























