
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरुण चंद्र प्रकाश गोविंद ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ मुलाकात कर एक ज्ञापन सोपा और मांग में कहा कि भारत के खेल उत्पाद बाजार के विकास के लिए व्यापक नीतिगत परिवर्तनों की आवश्यकता है। मेरठ में खेल से जुड़े 20,000 से अधिक उद्योग हैं। कुल उद्योगों की संख्या करीब 1 लाख हो चुकी है। वर्तमान स्थिति में उद्योग विस्तार के लिए नियमों में संशोधन की आवश्यकता है। नियमों के संशोधन के पश्चात मेरठ शहर का खेल उद्योग निश्चित रूप से विश्व पटल पर अपना परचम लहरा सकेगा।
इसी के साथ उन्होंने कहा यह अत्यंत चिंता का विषय है कि स्थानीय नीतियों में बदलाव के बावजूद, भारत क्रिकेट बल्ले जैसे महत्वपूर्ण खेल उत्पादों के बाजार में अभी भी पिछड़ा हुआ है, जबकि पाकिस्तान इस क्षेत्र में काफी आगे है। कश्मीरी विलो के भरोसे 90 प्रतिशत बल्ला बाजार पर पाकिस्तान काबिज है।
इसका एक प्रमुख कारण कश्मीरी विलो कानून है। अनुच्छेद 370 हटने के बावजूद, जम्मू और कश्मीर विलो अधिनियम, 2,000 अभी भी लागू है, जो दिलो के राज्य से बाहर आवागमन पर प्रतिबंध लगाता है। इससे मेरठ जैसे प्रमुख खेल विनिर्माण केंद्रों को कश्मीरी विलो की उपलब्धता में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जबकि यह कच्चा माल पाकिस्तान को आसानी से और बड़ी मात्रा में उपलब्ध है। विलो पर लगे प्रतिबंधों को हटाना और इसकी पूरे देश में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में, बल्ला बनाने के लिए इंग्लिश विलो विदेशों से आयात करना पड़ रहा है, जो उत्पादन लागत बढ़ाता है और आत्मनिर्भरता में बाधक है।
भारत अभी भी कुछ विशिष्ट खेल सामग्री के निर्माण में तकनीकी रूप से पिछड़ा हुआ है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता हासिल करना चुनौतीपूर्ण हो रहा है। तकनीकी हस्तांतरण और संयुक्त उद्यम (Joint Ventures) को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक साझेदारियों की आवश्यकता है। फीफा, फीबा, आई.बी.ए. जैसे अंतर्राष्ट्रीय निकायों से मान्यता प्राप्त करने की लागत काफी अधिक होती है। पहले इस पर 50% सब्सिडी मिलती थी, जो अब बन्द हो चुकी है। जिससे छोटे और मंझले निर्यातक संकट में है। उद्योग विस्तार के लिए विश्व पटल पर 2036 खेल उद्योग को स्थापित करना है, तो हमें नई टेक्नोलॉजी की भी आवश्यकता है। इसमे सरकार की अहम भूमिका व योगदान भी होना चाहिए।

Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854
























