
पाश कोलोनियो मे खाली पड़ा प्लाट गंदगी का अड्डा बना,शासन प्रशासन नही ले रहा सुध
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): शहर की पाश कालोनियो मे खाली पड़े प्लाट कूडे घरो मे तब्दील हो रहे हैं प्रशासन को कोई सुध नही है। मोहल्ला न्यू शिवपुरी मे वार्ड 35 मे शिवा पब्लिक स्कूल से गर्ग हैंडलूम फैक्ट्री को जाने वाली सड़क के किनारे एक प्लाट गत 50 वर्ष से खाली पडा है प्लाट स्वामी मुरादाबाद रहता है ।वह न तो प्लाट पर निर्माण कर रहा है।खामियाजा मोहल्ले वासियो को गंदगी के रूप मे भुगतान पड रहा है। प्लाट मे गन्दगी का अम्बार है,वर्षा का पानी भरने से संक्रामक रोग फैल सकते हैं,खाली प्लाट मे आवारा कुत्ते, बन्दर बैठे रहते हैं जिसकारण राहगीरो का रास्ते से निकलना मुश्किल है, बन्दर तथा कुत्ते कई लोगो को काट चुके हैं।वार्ड सभासद मोनू बजरंग के साथ सुरेश चन्द जैन, पंकज कंसल ,कृष्ण अवतार 10 दिन पूर्व इसकी शिकायत जिलाधिकारी हापुड से कर चुके हैं।जिलाधिकारी ने अधीशासी अधीक्षक नगर पालिका परिषद हापुड को प्लाट की प्लाट स्वामी को नोटिस भिजवाकर बाउंड्रीवाल 5 दिन मे करवाने हेतु लिखा था किन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहक हुई है, मुहल्ला वासी पुन: जिलाधिकारी से मिलने का विचार बना रहे हैं।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601





























