
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर न्यू कासिमपुरा में स्थित शंकर हॉस्पिटल के पीछे वाली गली में लगी स्ट्रीट लाइट पिछले करीब दो हफ्तों से खराब हालत में है जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय यहां अंधेरा छा जाता है जिसकी वजह से महिलाएं और बच्चे सड़क पर निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कई लोग तो अंधेरे के कारण गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने मामले में खराब पड़ी इस स्ट्रीट लाइट को तुरंत ठीक कराने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पहले शंकर हॉस्पिटल के पीछे वाले गली में लगी स्ट्रीट लाइट अचानक खराब हो गई। लोगों को आवागमन में कठिनाइयां हो रही हैं। दिन छिपने के बाद सड़क अंधकार में डूब जाती है। चारों तरफ अंधेरा पसर जाता है। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट दुरुस्त न होने की वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। शीघ्र से शीघ्र इस खराब हुई स्ट्रीट लाइट को तुरंत दुरुस्त किया जाए।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244





























