
प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 7.25 लाख व मुनाफे का झांसा देकर 3.20 लाख हड़पे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। धौलाना थाना क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर व हापुड़ के श्रीनगर निवासी युवक से मुनाफे का झांसा देकर रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। दोनों ही प्रकरणों में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा निवासी किसान से प्लॉट दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने 7.25 लाख रुपए हड़प लिए। मेरठ के जमील निवासी नंगला शाहू ने गांव शेखपुर खीचरा में प्लॉट खरीदने के लिए गांव निवासी व्यक्ति से संपर्क किया था। 1 अप्रैल को बैनामा कराने के नाम पर 7,25,000 रुपए की रकम वसूली लेकिन आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति को प्लॉट बेच दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर निवासी पीयूष शर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आठ फरवरी 2025 को उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया था। ग्रुप में जुड़े लोगों ने निवेश कर उन्हें अच्छे मुनाफे का झांसा दिया। विश्वास करके उन्होंने 8 से 12 फरवरी तक अपने बैंक खाते से उनके बताए मोबाइल नंबर और खातों में गूगल पे, आईएमपीएस के माध्यम से 3,32,000 रुपए निवेश कर दिए। ठगी का अहसास होने पर पुलिस को मामले से अवगत कराया। साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244




























