
👁 1 views Views
माता-पिता के इकलौते बेटे ने फंदा लगा कर दी जान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव ककराना में बुधवार की रात युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक तीन बच्चों का पिता व अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था जिसकी मौत से परिजनों में गहरा सदमा है।
बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह मृतक की पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद युवक अपने कमरे में पहुंचा जहां उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो लटकी लाश देख उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

























