
ग्राम भारती में बाल भारती के पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज ग्राम भारती, पिलखुवा हापुड़ में बाल भारती के पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता पूठिया जिला विद्यालय निरीक्षक जिला -हापुड़), मुख्य वक्ता कमल कुमार (ग्राम भारती प्रकल्प प्रमुख), अध्यक्ष मनोरमा एवं प्रधानाचार्य विकास पुण्डीर द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।
बाल भारती के पदाधिकारियों में प्रधानमंत्री के रूप में ईशांत शर्मा, उप प्रधानमंत्री कल्पना, सेनापति टिंकू कुमार, उप-सेनापति बहिन रिया तोमर, मंत्री सदन सत्यम शर्मा, सहमंत्री सदन बहिन कविता राणा ने परमपिता परमात्मा को साक्षी मानकर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया की उपस्थिति में शपथग्रहण की। अन्त में उप प्रधानमंत्री बहिन कल्पना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























