
व्यापारियों ने की पुलिस गश्त की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय धर्मप्रकाश जनपद हापुड़ व यातायात प्रभारी छबिराम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मीटिंग में मुख्य रूप से हापुड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से ज़िला अध्यक्ष संजय डाबर की ओर से शहर में अतिक्रमण , बाजारों में पुलिस गश्त बढाई जाना आदि विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। मीटिंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ से जिला महामंत्री दीपक बंसल, ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गोयल , राजीव अग्रवाल (जिला उपाध्यक्ष),नगर अध्यक्ष गौरव गोयल, संयुक्त व्यापार मंडल से ललित अग्रवाल (छावनी वाले), संजय अग्रवाल,प्रभात अग्रवाल, विजेंद्र गर्ग , एवम मीटिंग में अन्य व्यापारियों ने भाग लिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























