
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया लेकिन परिजनों के सुपुर्द नहीं किया जबकि किशोरी को साथ ले जाने वाला आरोपी खुलेआम घूम रहा है। ऐसे में पुलिस की कार्यशाली से नाराज भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति ने गुरुवार को धरना देकर प्रदर्शन किया और मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने साथ ही किशोरी को परिजनों के सुपुर्द करने की मांग की। सूचना पर क्षेत्राधिकारी हापुड़ जितेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और किसी तरह किसानों को समझाया और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना शांत हुआ।
भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के जिलाध्यक्ष ने बताया कि 26 जुलाई को एक गांव से किशोरी लापता हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 27 जुलाई को किशोरी को बरामद कर लिया लेकिन अभी तक परिजनों के सुपुर्द नहीं किया जिससे वह बेहद नाराज है। संगठन के लोग एकत्र हुए और उन्होंने बाबूगढ़ थाने पर धरना देकर प्रदर्शन किया जिसके बाद सीओ ने ग्रामीणों व किसान संगठनों को समझाया। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। न्यायालय जो आदेश देगा उसका भी पालन होगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





























