
हापुड सीमन / अशोक तोमर (ehapurnews.com): ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन हापुड़ द्वारा गुरुवार को विशेष प्रादेशिक प्रवास एवं जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह भी शिरकत करेंगे जिसको लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा लल्लू तैयारी में जुट गए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वर्णकार एकत्रित होंगे जहां उनके विकास को लेकर चर्चा होगी।























