
सीतादेई में मजदूर को चोर समझकर पीटा
हापुड़, सीमन/पंकज कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव सीतादेई में ग्रामीणों ने ड्रोन चोरी के शक में एक मजदूर की दिनदहाड़े पिटाई की। इस दौरान उसे पीटा और नंगे पैर उसका गांव में जुलूस निकाला। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर को बचाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है जब ग्रामीणों में अफवाहों फैल गई कि गांव में ड्रोन चोर पकड़ा गया। अफवाह पर विश्वास कर उन्होंने बिहार के रहने वाले एक मजदूर को पकड़ा और उसकी बेरहमी से पिटाई की। साथ ही पूरे गांव में मजदूर का जुलूस निकाला। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच शुरू कर दी।
मोबाइल का लाइव एक्सपीरियंस कर सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदें: 8755132651

































