
पिलखुवा: प्राथमिक विद्यालय परतापपुर में कक्षा की छत का गिरा प्लास्टर
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमेड़ा में सरकारी विद्यालय की कक्षा का प्लास्टर गिरने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब पिलखुवा के प्राथमिक विद्यालय परतापुर में एक कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। इस दौरान गनीमत रहही कि कोई घायल नहीं हुआ वरना हादसा बड़ा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार सोमवार को प्राथमिक विद्यालय परतापुर में छात्र मौजूद थे। तभी एक शिक्षिका ने कक्षा के बाहर फलों का वितरण शुरू किया जिसके चलते कक्ष के छात्र कक्षा के बाहर थे। तभी अचानक शिक्षकों को आवाज आई। उसके बाद वह दौड़कर कक्षा में घुसे तो देखा की छत का प्लास्टर फर्नीचर पर गिरा हुआ था। गनीमत रही इस दौरान कोई कक्षा में मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस कक्ष में कक्षा 1 से कक्षा चार तक के 24 बच्चे थे जो फलों के वितरण के दौरान बाहर थे। हादसा में कोई घायल नहीं हुआ।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867

































