
हापुड में एक माह का उर्वरक का पर्याप्त स्टाक:कृषि अधिकारी
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कृषकों के लिए मंगलवार को प्राप्त हुई इफ़को की 1802.790 मै० टन (40,062 बैग) यूरिया और 1695 मै० टन (33,900 बैग) डी० ए० पी० । आज प्राप्त हुई यूरिया और डी० ए० पी० की 80% आपूर्ति सहायक आयुक्त/ निबंधक सहकारिता के माध्यम से सभी सहकारी समितियों, जिनमें गन्ना समितियाँ भी सम्मिलित हैं, को आज ही की जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार जनपद में उर्वरकों कि वर्तमान उपलब्धता बढ़ कर 3844.315 मै० टन (85,430 बैग) यूरिया और 2247.225 मै० टन (44,945 बैग) डी० ए० पी० हो गई है। धान में उर्वरक टॉप ड्रेसिंग लगभग समाप्ति की ओर है और जनपद में लगभग एक माह का यूरिया और डी० ए० पी० का पर्याप्त स्टॉक है। कृषक भाइयों को एडवांस में खाद ख़रीद कर रखने की आवश्यकता नहीं है, किसान भाइयों को जब आवश्यकता हो तब उर्वरक खरीद लें। अगस्त के महीने में फिर से खाद की सप्लाई जनपद को होगी, इसलिए किसान भाई खाद को लेकर निश्चिंत रहें।
खरीफ फसलों में उर्वरक प्रयोग का महत्वपूर्ण समय चल रहा है और ऐसे में शासन की मंशा है कि कृषकों को उर्वरक सही समय पर और निर्धारित दरों पर उपलब्ध रहें।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069































