
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन के महीने में उमड़ने वाले आस्था के सैलाब को देखते हुए काँवड़ियों की सुरक्षा व सुविधा के मद्देनजर तीसरे सोमवार के दृष्टिगत किया गया रूट डायवर्जन अब खत्म हो गया है। इसके बाद एक बार फिर हाईवे पर वाहन दौड़ने लगे हैं। हालांकि एक बार फिर चौथे व अंतिम सोमवार को काँवड़ियों की सुरक्षा के लिए दो अगस्त से पुन: रूट डायवर्जन लागू होगा।
जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़ लेने के लिए पहुंचते हैं। सावन का अंतिम व चौथा सोमवार 4 अगस्त को है। ऐसे में कावड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए 2 अगस्त से 4 अगस्त तक पुन: रूट डायवर्जन रहेगा।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601


































