
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुदाफरा में दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अनिल कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार, उनकी पत्नी नीलम, बेटा लव और बेटी शीतल गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों का आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला किया और बुरी तरह पीटने के बाद जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार ने थाना बाबूगढ़ में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

































