
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): इन दिनों विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा जिन्होंने सोमवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जमकर हंगामा किया और प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या झेल रहे क्षेत्रवासियों ने इस दौरान जमकर प्रदर्शन किया।
कॉलोनी वासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लो वोल्टेज और विद्युत कटौती की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद भी कोई स्थाई समाधान नहीं निकला। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह मजबूरन गर्मी का सामना करने को मजबूर हैं। इसी के साथ गर्मी में पीने के पानी के लिए भी यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। क्षेत्र वासियों का गुस्सा फूट पड़ा जिसके बाद वह अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और अपनी मांग के समर्थन में जमकर हंगामा किया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

































